10 को पिलायी जाएगी पोलिया की दवा
बालोद। विश्व पोलियो उन्मूलन के तहत् राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो दिवस का आयोजन 10 मार्च को किया जायेगा। जिसके अन्तर्गत जिले के 0 से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद की खुराक पिलाकर पोलियो के वायरस से प्रतिरक्षित किया जायेगा। जिसमें प्रथम दिवस 10 मार्च 2019 को बुथ स्तर पर 0 से 05 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जानी है एवं द्वितीय व तृतीय दिवस 11 एवं 12 मार्च 2019 को कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर भ्रमण कर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जायेगी।
वर्ष 2011 में पोलियो का अंतिम प्रकरण प्राप्त हुआ था। जिसके लिए भारत में पोलियो वायरस पुन: प्रवेश न कर सके इसके लिए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 मार्च को किया जा रहा है।