चयनित एवं प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों की सूची जारी
मुंगेली। एकीकृत बाल संरक्षण योजना अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई मुंगेली के क्रियान्वयन हेतु जिले में संविदा पर संरक्षण अधिकारी (गैर संस्थागत देखरेख) एवं आउटरीच वर्कर के पद की पूर्ति हेतु जिला स्तर से विज्ञापन प्रसारित कर पात्र आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किया गया था। तदनुसार वांछित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, अनुभव में प्राप्त अंक तथा आयोजित कौशल परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची के आधार पर चयनित एवं प्रतीक्षारत आवेदकों की सूची जारी किया गया है। आवेदक कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग मुंगेली में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर तथा जिले के वेबसाईट में चयनित एवं प्रतीक्षारत आवेदकों की सूची का अवलोकन कर सकते है।
