चिटफंड कंपनियों ने साढ़े 8 अरब से अधिक ठगा

चिटफंड कंपनियों ने साढ़े 8 अरब से अधिक ठगा

रायपुर। प्रदेश में बिना अनुमति के डेढ़ सौ से अधिक अनियमित वित्तीय कंपनियां चल रही थी। यह जानकारी गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। भाजपा सदस्य अजय चंद्राकर ने पूछा कि प्रदेश मे कलेक्टर की अनुमति या बिना अनुमति के कितने चिटफंड कंपनी कौन-कौन से जिले में वर्ष-2015 से 31 जनवरी 2019 तक संचालित थे? इसके जवाब में गृहमंत्री ने बताया कि प्रदेश में कलेक्टर की अनुमति से कोई भी चिटफंड कंपनी संचालित नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि बिना अनुमति के 152 अनियमित वित्तीय कंपनियां संचालित थी। गृहमंत्री ने बताया कि प्रदेश में कुल 2 लाख 27 हजार 334 निवेशकों की 8 अरब 59 करोड़ 87 लाख से अधिक राशि गबन हुई है। उन्होंने बताया कि निवेशकों की राशि की वापसी न्यायाधीन प्रक्रियाधीन है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.