गंदगी फैलाने वालों से निगम ने वसूला 18 हजार यूजर चार्ज
रायपुर। नगर निगम जोन क्रमांक 8 के आयुक्त ने शनिवार को गंदगी फैलाने वाले 30 लोगों से 18 हजार रुपए यूजर चार्ज वसूला गया। शनिवार को ये जानकारी आयुक्त शिव अनंत तायल ने दी। उन्होंने कहा कि लगातार नगर निगम अधिकारियों की ओर से कहा जा रहा है कि शहर में गंदगी न फैलाएं बावजूद लोग मनमानी गंदगी फैला रहे हैं, इसी वजह से आज ये कार्रवाई की गई।
नगर निगम आयुक्त ने कहा कि जोन 8 स्वास्थ्य विभाग ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत जोन स्तर पर शनिवार को कार्रवाई की। जोन 8 के आयुक्त प्रवीण सिंह गहलोत के नेतृत्व एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी तरूण ठाकुर, जोन स्वच्छता निरीक्षक आत्मानंद साहू की उपस्थिति में जोन के सभी वार्डो में माह भर सफाई व्यवस्था आवासीय व व्यवसायिक क्षेत्रों ऐसे अभियान चलाया गया। इस अभियान में जोन के वार्डो के 20 घरों से 600 रुपए यूजर चार्ज शहीद भगत सिंह वार्ड में वसूलें गए। शहीद भगत सिंह वार्ड एवं संत रविदास वार्ड के क्रमांक 9 व 1 कुल 10 व्यवसायिक संस्थानों से कुल 17,500 रुपए यूजर चार्ज वसूला गया। इसमें संत रविदास वार्ड के व्यवसायिक संस्थान से 10 हजार रुपए एवं शहीद भगत सिंह वार्ड के 9 व्यवसायिक संस्थानो से 7500 रुपए की वसूली की गई।