पंजीयन और मुद्रांक शुल्क के रूप में 6 सौ करोड़ से अधिक राजस्व मिला

पंजीयन और मुद्रांक शुल्क के रूप में 6 सौ करोड़ से अधिक राजस्व मिला

रायपुर। प्रदेश में पंजीयन और मुद्रांक शुल्क के रूप में करीब 6 सौ करोड़ से अधिक के राजस्व की प्राप्ति हुई है। यह जानकारी राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

भाजपा सदस्य बृजमोहन अग्रवाल ने जानना चाहा कि प्रदेश के जिलों में कितने-कितने पंजीयन और मुद्रांक कार्यालय संचालित हैं? इसके जवाब में राजस्व मंत्री ने बताया कि प्रदेश के जिलों में 98 उप पंजीयक कार्यालय चल रहे हैं। जबकि 21 जिला पंजीयक कार्यालय संचालित हैं। श्री अग्रवाल ने यह भी बताया कि इन कार्यालयों से वर्ष 2018-19 में 12 दिसंबर 2018 तक राज्य शासन को 602 करोड़ 39 लाख 11 हजार से अधिक की राजस्व की प्राप्ति हुई है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.