जांजगीर-चांपा में धान खरीद की अनियमितता की शिकायत

जांजगीर-चांपा में धान खरीद की अनियमितता की शिकायत

रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले में धान खरीदी में अनियमितता की शिकायत आई है। बीज विकास निगम में पंजीकृत किसानों द्वारा बीज निगम और सहकारी समितियों में एक ही रकबा का पंजीयन कराकर दोनों स्थानों में धान बिक्री की शिकायत आई है। इसकी जांच चल रही है। यह जानकारी सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

भाजपा सदस्य नारायण चंदेल ने पूछा कि जांजगीर-चांपा जिले में किन-किन विकासखण्ड में किस-किस सोसायटी में 15 नवम्बर 2018 से 15 जनवरी 2019 तक धान खरीदी हुई है? सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने कहा कि खरीफ वर्ष 2018-19 में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कामन धान 1750 प्रति क्विंटल और ग्रेड ए के धान की खरीदी 1770 रूपए प्रति क्विंटल की दर से की गई। तीन सौ रूपए प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि दी गई।

सहकारिता मंत्री ने बताया कि सेवा सहकारी समिति जांजगीर उप केन्द्र नैला और सिवनी में समिति प्रभारी मिली भगत से धान बिक्री करने की शिकायत आई थी। जो कि जांच में सही पाई गई। संबंधित किसान के खाते से राशि के आहरण पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसी तरह बीज विकास निगम में पंजीकृत किसानों द्वारा बीज निगम एवं सहकारी समितियों में एक ही रकबा का पंजीयन कराकर दोनों स्थानों में धान बिक्री की शिकायत आई है। शिकायत पूरे जिला स्तर की है। इसकी विस्तृत जांच प्रक्रियाधीन है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.