सीमेंट की बढ़ी कीमतों पर विपक्ष ने दागे सवाल
रायपुर। सीमेंट की कीमतों में 15 रुपये की वृद्धि पर भाजपा नेता ने कांग्रेस सरकार पर बरसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की मूल संस्कृति है चंदा उगाही। कांग्रेस के 15 वर्ष पहले के कार्यकाल को याद कराते हुए भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने कहा कि याद करें 15 वर्ष पहले भी प्रदेश कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी उस समय भी सीमेंट की कीमतों में इसी तरह का इजाफा किया जाता था। सीमेंट उत्पाद के कच्चे माल में किसी भी तरह का कोई परिवर्तन नहीं हुआ फिर भी सीमेंट की कीमतों में 15 रुपये की वृद्धि समझ से परे हैं। सीमेंट के कीमतों में वृद्धि के पीछे का सच सभी जानते हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चुप बैठने वाले नहीं हैं। जनहित के विषयों के लिए भाजपा कार्यकर्ता संघर्ष करते रहेंगे। अगले 30 दिनों में सीमेंट की बढ़ी कीमतें वापस नहीं ली गयी तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी।