अतिसंवेदनशील क्षेत्र में सीआरपीएफ ने लगाया मेडिकल कैंप

अतिसंवेदनशील क्षेत्र में सीआरपीएफ ने लगाया मेडिकल कैंप

सुकमा। अतिसंवेदनशील क्षेत्र में जगरगुंडा मार्ग पर स्थित पुसवाड़ा ग्राम में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में आस-पास के करीब दर्जनों गांव से करीब 250 महिला, पुरुष व बच्चों ने स्वास्थ्य लाभ लिया. 74 वाहिनी के डॉक्टर बीसी यादव ने मेडिकल कैंप में लोगों की जांच करते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उचित सलाह दिया एवं दवाई का वितरण भी नि:शुल्क किया.

मेडिकल कैंप के आयोजन के दौरान मौजूद 74 वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी कुमम सोनी ने लोगों को सलाह दिया कि अधिकतर जानलेवा बीमारियों का जन्म गंदगी से होता है. जिससे हमें बचने के लिए ग्राम की साफ-सफाई के लिए विशेष ध्यान देना होगा. गंदे पानी का उपयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए और ना ही उससे नहाना चाहिए. अगर अपने घर ग्राम को साफ सुथरा रखेंगे तो बीमारियों से भी बचेंगे और खास तौर पर शौच खुले में ना जाए. अगर जाना भी पड़े तो खुला ना छोड़े. उसे गढ्ढे में मिट्टी से ढक दें, ताकि उसकी गंदगी ना फैले.

कार्यक्रम में 74 वाहिनी के अधिकारी कुमम सोनी डॉक्टर बीसी यादव अस्सिटेंट मनोज गुप्ता व सुधांशु कुमार मौजूद रहे और सभी ग्रामीणों में विश्वास जगाया की आपकी रक्षा के अलावा जो भी मदद होगी उसके लिए हम हमेशा तैयार है. अगर आपको उपचार की जरूरत हो तो आप किसी भी वक़्त हमारे कैंप आकर इलाज करवा सकते हैं. और साथ ही नि:शुल्क दवाई भी आपको दिया जाएगा. बस आप सभी से ये अपील है कि आप नक्सलियों का साथ छोड़कर विकास का साथ दें, ताकि आपके क्षेत्र में भी बुनियादी सुविधाएं शासन प्रशासन पहुंचा सके.

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.