सर्चिंग पर निकले जवानो ने माओवादी को किया गिरफ्तार
दंतेवाड़ा। कटेकल्याण थाने की पुलिस ने सोमवार को मैलावाड़ा विस्फोट में शामिल माओवादी धुर्वा सोढी को धनिकरका के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने की। उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि धनिकरका के जंगलों में नक्सली इक_ा हुए हैं। इसके बाद पुलिस बल के जवानों ने जब इलाके की घेराबंदी की तो एक युवक उनको देखकर भागने लगा। जवानों ने उसका पीछा किया और दबोच लिया। उसने बताया कि वो कटेकल्याण पंचायत एरिया कमेटी का अध्यक्ष है।