पत्नी पर पेट्रोल डालकर पति ने लगाई आग
रायपुर। खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सारागांव में एक युवक ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। इसमें गंभीर रूप से घायल पत्नी की आंबेडकर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने महिला के मृत्यु उपरांत बयान पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया है।
मृतका उत्तरा साहू पति सुशील साहू ग्राम रींवा मंदिरहसौद की रहने वाली थी। मृतका के पति रायपुर में टेलरिंग का काम करता था। बताया जाता है कि कुछ दिनों से उसका पति का मानसिक स्थिति ठीक नहीं था। इससे वह अपनी सास-ससुर और पति के साथ अपनी मायके सारागांव आई थी। यहां वह किसी बैगा से अपने पति की झाड-फूंक करवा रही थी। जब महिला 20 नवम्बर 2018 की रात अपने कमरे में सोई थी। तभी आरोपी पति सुशील साहू घर के आंगन में खड़ी बाइक में से पेट्रोल निकाला और अपनी पत्नी पर डालकर आग लगा दिया। इससे गंभीर रूप से झुलसी महिला को परिजनों ने उपचार के लिए आंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया। जहां उपचार के दौरान महिला ने 26 नवंबर को दम तोड़ दिया। महिला ने मृत्यु पूर्व अपने बयान में बताई थी कि इससे खरोरा पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया है।