अमित शाह भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुखों से मिलेंगे
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पार्टी की सरकार जाने के बाद अमित शाह का राजधानी में कल एक बड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 15 फरवरी दोपहर एक बजे रायपुर पहुंचेंगे और बूढ़ापारा के इंडोर स्टेडियम में वे दुर्ग, राजनांदगांव, रायपुर, और महासमुंद के भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुखों से मिलेंगे। इस कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा के बूथ अध्यक्ष, सचिव, और प्रभारी भी रहेंगे। प्रदेश भाजपा के प्रमुख नेताओं सहित इस कार्यक्रम में करीब 12 हजार लोगों के रहने की जानकारी रायपुर के भाजपा नेताओं ने दी है जो कि इंतजाम में लगे हैं। उन्होंने बताया कि जिलों से भाजपा की अन्य समितियों के प्रमुख भी इस कार्यक्रम में आ रहे हैं। इसके बाद शाम 5 बजे अमित शाह का एक कार्यक्रम पे्रस कॉम्प्लेक्स रजबंधा स्थित भाजपा कार्यालय में रखा गया है जिसमें वे कोर गु्रप, सभी जिलों के अध्यक्ष-महामंत्री, प्रभारी लोगों से मिलेंगे, और इसमें प्रदेश कार्यसमिति के लोग भी रहेंगे।