दिग्विजय सिंह पहुंचे छत्तीसगढ़
राजनांदगांव। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज राजनांदगांव पहुंचे। दिग्विजय सिंह ने यहां स्वर्गीय उदय मुदलियार के निवास में पहुंचकर मीडिया से चर्चा की। दिग्विजय सिंह ने पार्रिनाला स्थित मजार में मत्था टेका और लोगो से मुलाकात किया.
मुदलियार निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मिली जीत के बाद वे मां बंमलेश्वरी के दरबार में मत्था टेकने आये हैं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रफेल मामले में केन्द्र सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। रविवार को रायपुर आएंगे जहां छत्तीसगढ़ विधानसभा में उनका नए विधायकों को प्रबोधन का कार्यक्रम हैं।