PM मोदी ने किया मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का नमन, मांगा आशीर्वाद

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का नमन करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का उल्लेख करते हुए ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, “मां ब्रह्मचारिणी को नमन करते हैं, कृपा और करूणा बनाए रखें। आप से ही खुशियां बांटने और समाज की सेवा करने की ताकत मिलती है।”

आज मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में से दूसरा स्वरूप देवी ब्रह्मचारिणी का पूजन दुनिया भर में हो रहा है। ब्रह्मर्षि नारद के कहने पर माता ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए सहस्त्रों वर्ष कठोर तप किया था और इसी वजह से माता का एक नाम ब्रह्मचारिणी हुआ। ब्रह्मशक्ति को समझने व तप की महिमा जानने के लिए इस दिन मां के इस स्वरूप की आराधना की जाती है।

गौरतलब है कि शनिवार से शुरू हुए नवरात्रि पर्व देशभर में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी भी शक्ति स्वरूपा माता दुर्गा की साधना करते हैं। शक्ति साधना के इस पुनीत पर्व में वह नौ दिनों तक व्रत के कठोर अनुशासन का पालन करते हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.