जनता कांग्रेस जोगी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफ़ा
धमतरी। जनता कांग्रेस जोगी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने व्यक्तिगत कारणों की वजह से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है उनके साथ ही सैकड़ों समर्थकों ने भी पार्टी छोड़ दी। इसकी पुष्टि जेसीसीजे के मीडिया विभाग के अध्यक्ष इकबाल अहमद रिजवीं ने की। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी को व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेजकर इसकी सूचना दी। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत कारणों की वजह से वे पार्टी छोड़ रहे हैं।