राजधानी दिल्ली में बदमाशों के होसले बुलंद, विजय घाट पर दिल्ली पुलिस अधिकारी को मारी गोली

राजधानी दिल्ली में बदमाशों के होसले बुलंद, विजय घाट पर दिल्ली पुलिस अधिकारी को मारी गोली

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में विजय घाट के नजदीक बाइक पर जा रहे दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी को दो लोगों ने कथित रूप से गोली मार दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया सहायक पुलिस निरीक्षक बेदी राम (50) निजामुद्दीन पुलिस थाने में पदस्थ है। बृहस्पतिवार रात को जब वह ड्यूटी के बाद वापस घर लौट रहे थे तब उन पर दो लोगों ने हमला किया। उन्होंने बताया कि दोनों हमलावरों की पहचान होना बाकी है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर) हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अपने घर लौट रहे बेदी राम जब विजय घाट के पीछे अंडरपास पर पहुंचे तो उनका पीछा कर रहे दो लोगों ने उनके वाहन को रोका और उन्हें गोली मार दी। उन्होंने बताया कि गोली उनके पेट के निचले हिस्से में लगी है और घटना के बाद दोनों हमलावर फरार हो गए हैं।

सिंह ने बताया कि अधिकारी को एम्स के ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनका आपरेशन किया गया है और अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। अधिकारी ने बताया कि कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.