सिटी बस चालक से मारपीट, मामला दर्ज
रायपुर। आमानाका थाना इलाके के टाटीबंद चौक पर सिटी बस चालक से मारपीट का मामला सामने आया है। बस हटाने के विवाद में मिनी बस कर्मचारियों ने उससे मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।मौदहापारा निवासी हाफिज खान (23) ने मामले में शिकायत की है। हाफिज ने पुलिस को बताया कि आरोपी मिनी बस सीजी 07 ई 1670 के कण्डक्टर लखन, चालक गुप्ता और हेल्पर बबलू ने रास्ते से सिटी बस हटाने के बात पर विवाद किया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। पुलिस ने धारा 294,506,323 के तहत अपराध कायम किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
