Advertisement

दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, 45 मेट्रो स्टेशनों बंद, इंटरनेट पर रोक; चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, पुलिस ने नहीं दी अनुमति; SC ने मेट्रो-रेल बंद करने पर जताई आपत्ति

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शनिवार, 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बुलाए गए इस प्रदर्शन से पहले प्रशासन ने मेट्रो, इंटरनेट और यातायात के संबंध में कई प्रतिबंध लागू किए हैं। हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने 45 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद रखने का फैसला किया है। संशोधित व्यवस्था के अनुसार, यह प्रतिबंध 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से 10 अक्टूबर की शाम 6 बजे तक लागू रहने की घोषणा की गई है। हालांकि प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी, जबकि नई दिल्ली मेट्रो

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *