नई दिल्ली। देश में शुक्रवार को रंगों का त्योहार होली पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया तथा लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। कई बड़े शहरों में सुबह के समय मेट्रो समेत सार्वजनिक परिवहन के साधन बंद रहे। मेट्रो सेवाएं दोपहर के बाद शुरू हुईं। होली और रमजान के महीने में दूसरा जुमा (शुक्रवार की नमाज) इस बार एक साथ पड़े हैं। किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोकने के लिए देश के अनेक राज्यों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी और पुलिस…