तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा

धरसीवां। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. जिससे बाइक में सवार दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पिता की गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए रायपुर में भर्ती करवाया गया है. घटना रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के मेटल पार्क के पास हुआ है.

जानकारी के मुताबिक धरसीवां के कुकेरा निवासी साहू परिवार में लवकुमार साहू उम्र 10 वर्ष की तबियत खराब होने और कोई साधन न मिलने से उनके पिता श्री साहू अपनी बाइक से बीमार बच्चे को इलाज के लिए रायपुर लेकर आ रहे थे. बीमार बच्चे को उनका बड़ा बेटा रोशन साहू उम्र 22 वर्ष पकड़कर पीछे बैठा था. जैंसे ही बाइक मेटल पार्क के सामने पहुंची, वैसे ही तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 07 एजी 0555 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और रौंदते हुए आगे निकल गया. ट्रक की चपेट में आने से दोनों बेटे रोशन और लवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पिता गम्भीर रूप से घायल हो गए.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचा और मृतकों के शवों को पोस्ट मार्डम के लिए भेज दिया गया है. श्री साहू को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. टीआई पूर्णिमा लाम्बा ने बताया कि सूचना पर खमतराई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाकर उनके गांव कुकेरा में घटना की सूचना भरे दी है. साथ ही पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है.

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.