उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए पुलिस अधिकारी, राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित हुए साहसी बच्चे

उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए पुलिस अधिकारी, राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित हुए साहसी बच्चे

रायपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक, सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा पदक (जेल), सराहनीय सुधार सेवा पदक, यूनियन होम मिनिस्टर मेडल और राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित किए, जिसमें पुलिस वीरता पदक से श्री रमेश उसेण्डी निरीक्षक, जिला कोण्डागांव, श्री अमोल कुमार खलखो निरीक्षक जिला बीजापुर, श्री राजेश देवदास निरीक्षक जिला रायपुर, श्री अनंत प्रधान निरीक्षक जिला राजनांदगांव, श्री मंगल मज्जी प्रधान आरक्षक विआशा पुलिस मुख्यालय रायपुर, श्री रोशन कौशिक निरीक्षक कांकेर को सम्मानित किया गया।

इसी तरह विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक से श्री राधेश्याम नायक भापुसे उप पुलिस महानिरीक्षक लेखा, कल्याण पुलिस मुख्यालय रायपुर को किया गया। सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक से श्री सरजू राम सलाम भारतीय पुलिस सेवा सेनानी, 8वीं वाहिनी छसबल राजनांदगांव, श्री रजनेश सिंह भापुसे पुलिस अधीक्षक जिला नारायणपुर, श्री सुशील डेविड पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा रायपुर, श्री शिवकुमार सोनी कंपनी कमाण्डर, सीटोजेडब्ल्यू कॉलेज, कांकेर, श्री द्वारिका प्रसाद यादव प्लाटून कमाण्डर 15 वीं वाहिनी छसबल महासमुंद, श्री खिलानंद साहू प्लाटून कमाण्डर, 20 वीं वाहिनी छसबल महासमुंद, श्री श्रीनिवास पचौरिया प्लाटून कमाण्डर 11 वीं वाहिनी छसबल जांजगीर चांपा, श्री महेन्द्र जयसिंह उप निरीक्षक दुर्ग, श्री विष्णु प्रसाद शर्मा सहायक उप निरीक्षक कबीरधाम को सम्मानित हुए।

विशिष्ट सेवा पदक (जेल) के लिए डॉ. के.के गुप्ता जेल उप महानिरीक्षक मुख्यालय रायपुर, सराहनीय सुधार सेवा पदक से श्री कुलदीप राम दिवाकर मुख्य प्रहरी सूरजपुर, श्री रूमलाल साहू प्रहरी केन्द्रीय जेल रायपुर को किया गया। यूनियन होम मिनिस्टर मेडल फॉर एक्सीलेंस इन पुलिस ट्रेनिंग से श्री भुनेश्वर प्रसाद सिंह सहायक सेनानी 12 वीं वाहिनी छसबल रामानुजगंज को सम्मानित हुए।

राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित हुए साहसी बच्चे

मुख्यमंत्री राज्य वीरता पुरस्कार के तहत खल्लारी महासमुंद के मास्टर सोमनाथ वैष्णव, कुमारी पूनम यादव, सरिया रायगढ के मास्टर प्रशांत बारिक और मोहनपुर सरगुजा की कुमारी कांति को 15 हजार रूपए नगद, प्रशंसा पत्र और वीरता पदक प्रदान किया।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.