प्रियंका गांधी के महासचिव बनने पर भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी बधाई

प्रियंका गांधी के महासचिव बनने पर भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी बधाई

रायपुर। प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस पार्टी का महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बधाई दी है।

सीएम बघेल ने प्रियंका गांधी वाड्रा को बधाई देते हुए ट्वीट किया है कि प्रियंका गांधी जी को नयी जिम्मेदारी के लिए अनंत शुभकामनाएं। कार्यकर्ता कई वर्षों से मांग कर रहे थे कि प्रियंका जी सक्रिय राजनीति में आएं। कार्यकर्ताओं की मांग पूरी करने के लिए राहुल गांधी का आभार। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस पार्टी का महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया हैं। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को उत्तरप्रदेश पश्चिम का महासचिव एवं प्रभारी नियुक्त किया गया हैं। इसके आलावा अशोक गहलोत के राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी जगह केसी वेणुगोपाल को भी कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को हरियाणा का प्रभारी और पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.