छेरछेरा का त्यौहार लोगों ने मनाया

छेरछेरा का त्यौहार लोगों ने मनाया

रायपुर। पौष पूर्णिमा के मौके पर शहर में सोमवार को पारम्परिक आचंलिक छेर छेरा पर्व की धूम रही। छेर-छेरा छेर-छेरा, माई कोठी के धान ला हेर हेरा! की गुहार लगाते बच्चों की टोली घर-घर घूमती रही और दानदाता सहर्ष दान करते नजर आए। छेरछेरा त्यौहार को नए फसल कटने की खुशी में मनाया जाने वाला त्यौहार भी कहा जाता है। किसान धान की कटाई-मिसाई पूरा करे फसल को घर तक लाने जो जी तोड़ मेहनत करते है जिसकी खुशी छेर-छेरा के रूप में मनाई जाती है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.