लॉकडाउन के बीच मोदी सरकार ने दी सौगात, 3 महीने तक 80 करोड़ लोगों को हर महीने 5-5 किलो अनाज दिया जाएगा मुफ्त

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आकंड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना वायरस से 339 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कोरोना मरीजों की संख्या 10363 हो गई है। पिछले 24 घंटे के भीतर 1211 मामले सामने आए हैं। इसी दौरान 31 लोगों की मौत हो गई। 1035 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। 28 दिन तक कोई नया मामला नहीं आने पर ही ट्रांसमिशन की श्रृंखला टूटना माना जा सकता है।

केंद्र सरकार ने अगले तीन महीनों तक 80 करोड़ गरीबों को हर महीने 5-5 किलो अनाज मुफ्त में देने का ऐलान किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्रालय की प्रवक्ता पुण्य सलीला श्रीवास्तव ने बताया कि अनिवार्य वस्तुओं एवं सेवाओं की स्थिति नियंत्रण में है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत लगभग 80 करोड़ लोगों को अगले तीन महीनों तक उनकी पसंद के मुताबिक 5 किलो गेहूं या चावल प्रति माह मुफ्त दिए जाने का फैसला किया गया है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.