श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जारी किया अपना लोगो, अंकित है ‘रामो विग्रहवान धर्म:’

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए गठित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को लोगो जारी किया। रामलला के स्वरूप को दर्शाते हुए लाल और पीले रंग की लपटें यानी सूर्य को इंगित करती हैं। लोगो के ऊपर श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र लिखा हुआ है, जो लोगो की पहचान को प्रदर्शित करता है। इसके दोनों ओर हनुमान वीरमुद्रा में विराजमान हैं जबकि आधार पट्टिका पर ‘रामो विग्रहवान धर्म:’ अंकित है।

लोगो के बीच में भगवान राम का सौम्य छवि से युक्त चित्र श्रद्धालुओं को अभय प्रदान करने वाला है। वहीं, आधार पीठ के रूप में भगवान राम की महत्ता से संबंधित वाल्मीकि रामायण की यह प्रतिनिधि अर्धावली अंकित है। श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से अब इसी लोगो का इस्तेमाल सभी पत्र और प्रपत्रों पर होगा। ट्रस्ट की पहचान के तौर पर लेटर हेड और अन्य जरूरी चीजों और कागजातों पर इसी लोगो का अंकन होगा।

इससे पहले रामनवमी के पर्व पर पहली बार ट्रस्ट के बैंक खाते सार्वजनिक कर दिया गया था। ट्रस्ट के दो खाते हैं, पहला बचत खाता और दूसरा चालू खाता। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कारसेवकपुरम में खातों की जानकारी सार्वजनिक की। उन्होंने बताया था कि बचत खाते का नंबर-39161495808 और चालू खाते का नंबर-39161498809 है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.