रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के संगीतज्ञ मदन सिंह चौहान ‘गुरूजी‘ को कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान की घोषणा होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बधेल ने कहा कि श्री चौहान छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संगीत शिक्षक, गजल गायक और सूफी गायक हैं।
छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं संगीत शिक्षक श्री मदन सिंह चौहान जी को कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं संगीत के लिए गौरवपूर्ण पल है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 25, 2020
उन्होंने अपना पूरा जीवन संगीत साधना के लिए समर्पित कर दिया। उनकी यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाली है। उल्लेखनीय है कि आज केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। गुरूजी के नाम से प्रसिद्ध मदन सिंह चौहान का जन्म 15 अक्टूबर 1947 को हुआ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस वर्ष मार्च-अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले समारोह में मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत करेंगे।