पेयजल व्यवस्था हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम

पेयजल व्यवस्था हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम

मुंगेली। कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में कार्यपालन अभियंता ने ग्रीष्मकाल के दौरान मैदानी स्तर पर पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा पेयजल की सुचारू व्यवस्था बनाये रखने हेतु उपखण्ड स्तर एवं विकासखण्ड स्तरीय कंट्रोल रूम का गठन किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड मुंगेली/लोरमी हेतु सहायक अभियंता श्री जी.आर. लाठिया मो.नं. 9993231399 को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह विकासखण्ड मुंगेली हेतु उपअभियंता श्री प्रतीक पाटनी मो.नं. 9009060006, विकासखण्ड लोरमी हेतु उपअभियंता श्री आई.एस. कश्यप मो.नं. 8109818242, विकासखण्ड पथरिया हेतु सहायक अभियंता श्री आर.एन. लाल मो.नं. 7974949690 एवं उप अभियंता श्री ए.के. करैया मो.नं. 8878832200 को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.