देश के अंतरिक्ष वैज्ञानिको को बधाई – कांग्रेस

देश के अंतरिक्ष वैज्ञानिको को बधाई – कांग्रेस

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 1961 में पंडित जवाहरलाल नेहरू की अगुवाई में भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की स्थापना हुई। लाल बहादुर शास्त्री जी, इंदिरा जी और कांग्रेस सरकारों की अगुवाई में 1961 में पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री ने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की स्थापना की। इसरो ने लगातार नई-नई उपलब्धियां प्राप्त की है और लाल बहादुर शास्त्री जी, इंदिरा जी राजीव जी, अटल बिहारी बाजपेई जी बाद के सभी प्रधानमंत्रियों की अगुवाई में देश ने अंतरिक्ष क्षेत्र में उपलब्धियों को प्राप्त किया है। पंडित जवाहरलाल नेहरू के द्वारा देश के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अन्वेषण का काम परमाणु ऊर्जा का काम और अंतरिक्ष अनुसंधान का काम शुरू हुआ, जिसे बाद की सरकारों ने लगातार जारी रखा है। आज एक सैटेलाइट लाइव सैटेलाइट को नष्ट करके देश के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। कांग्रेस इसरो को और देश के वैज्ञानिकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देती है। कांग्रेस ने विश्वरंगमंच दिवस की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को व्यक्तिगत रूप से बधाई प्रेषित की है।

00 विश्व रंगमंच दिवस की नरेन्द्र मोदी जी को बधाई।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.