ननकी राम कंवर ने धान खरीदी की अवधि बढ़ाने की मांग
कोरबा। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि 15 फरवरी तक बढ़ाने की मांग राज्य सरकार से की है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया में भारी अव्यवस्था के चलते किसानों का पूरा धान खरीदी केन्द्रों में नहीं पहुंच पाया है। दो दिन बाद 31 जनवरी को धान खरीदी की समय-सीमा समाप्त हो जाएगी। प्रदेश के हजारों किसान समर्थन मूल्य और बोनस से वंचित हो जाएंगे।