दीनदयाल की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस मनाएगी भाजपा
दीनदयाल की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस मनाएगी भाजपा
रायपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में लोकसभा चुनाव प्रभारी, क्लस्टर कार्यक्रम प्रभारी, लोकसभा संयोजक, सह संयोजक की बैठक ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केन्द्रीय नेतृत्व से तय 7 कार्यक्रमों की जानकारी दी गई व उनकी तिथि निश्चित की गई। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा तक विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये जनता से सीधे संपर्क करने के लिए बुद्धिजीवी सम्मेलन, युवा संसद, कमल ज्योति, मोटर सायकिल रैली, लाभार्थी संपर्क योजना, मेरा परिवार भाजपा परिवार, समर्पण दिवस का आयोजन करने जा रही है। 11 फरवरी पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा मोदी एप के माध्यम से 5 रुपये से लेकर 1 हजार रुपये देकर समर्पण दिवस मनाएगी। केन्द्र से निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों में केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास उपस्थित रहेंगे।

