सौमिल चौबे होंगे एडिश्नल सीईओ राज्य शहरी विकास अभिकरण

सौमिल चौबे होंगे एडिश्नल सीईओ राज्य शहरी विकास अभिकरण

रायपुर। राज्य सरकार ने निगम कमिश्नर सहित 7 डिप्टी कलेक्टरों के ट्रांसफर आर्डर जारी किये हैं। तबादला सूची में बिलासपुर निगम कमिश्नर सौमिल चौबे को एडिश्नल सीईओ राज्य शहरी विकास अभिकरण रायपुर बनाया गया है। सौमिल चौबे की जगह प्रभाकर पांडेय बिलासपुर के नये निगम आयुक्त होंगे। प्रभाकर पांडेय अभी सरगुजा में डिप्टी कलेक्टर हैं।

वहीं अन्य अधिकारियों में ओंकार सिंह को सचिव राज्य सूचना आयोग से संयुक्त संचालक प्रशासन अकादमी निमोरा, संजय कन्नौजे को डिप्टी सिकरेट्री समान्य प्रशासन विभाग से अपर कलेक्टर रायगढ़, संजय कुमार दीवार को अपर कलेक्टर रायगढ़ से सचिव राज्य सूचना आयोग, श्रीमति सूर्यकिरण तिवारी को सामान्य प्रशासन विभाग से डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर, दिलेराम डाहरे डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर से डिप्टी कलेक्टर कोरिया बनाये गये हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.