कलेक्टर द्वारा राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा प्रकाशित कलेण्डर का विमोचन

0

कलेक्टर द्वारा राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा प्रकाशित कलेण्डर का विमोचन

मुंगेली। कलेक्टर श्री डी. सिंह द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ जिला शाखा मुंगेली द्वारा प्रकाशित नव वर्ष 2019 के वार्षिक कलेण्डर का कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में विमोचन किया गया। उन्होने उपस्थित सभी अधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य के कार्य योजना निर्माण के लिए कलेण्डर को उपयोगी बताया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री राजेश नशीने, डिप्टी कलेक्टर एवं संघ के संरक्षक श्री आरके तम्बोली, डिप्टी कलेक्टर श्री आरआर चुरेंद्र, संघ जिला शाखा के अध्यक्ष डॉ. आई.पी. यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संध्यारानी कुर्रे, कोषाध्यक्ष डॉ. रूपेश पाठक, कार्यालय सचिव श्री एम.एल. कुशरे, तहसील शाखा मुंगेली अध्यक्ष डॉ. वी.एस. तोमर, सहसचिव श्री राजेंद्र सिंह चंदेल, कार्यकारिणी सदस्यगण श्री एके यदु, श्री डी.के. व्यौहार, श्री व्ही.पी. सिंह, श्रमपदाधिकारी श्रीमती ज्योति शर्मा एवं सहायक पंजीयक श्री सीएस जायसवाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों