सीएम ने बुजुर्ग मतदाता का आर्शिवाद लेकर मतदान

0

सीएम ने बुजुर्ग मतदाता का आर्शिवाद लेकर मतदान

पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने पैतृक गांव कुरुदडीह में मतदान किया। मतदान से पूर्व उन्होंने बुजुर्ग के पैर छुकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान बुजुर्ग ने कानों में कुछ बात कही। सुनकर बघेल वोटिंग के लिए परिवार के साथ आगे बढ़ गये। कुरुदडीह के प्राथमिक शाला मतदान केंद्र में मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दुर्ग से कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर है।

मुख्यमंत्री ने सभी 11 की 11 सीटों में जीत का दावा करते हुए कहा कि भाजपा अपने कामों की वजह से वोट नहीं मांग रही, बल्कि सेना और अन्य बातों को सामने रखकर वोट मांग रही है, जनता इस बार भाजपा का सफाया कर देगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है, इससे बड़ी दुर्भाग्य की बात क्या होगी, कि भाजपा मोदी के नाम पर और मोदी जवानों के नाम पर वोट मांग रहे हैं। इसका मतलब ये है कि उनके पास कामों को गिनाने का कोई वजह नहीं है। वोटिंग के बाद अमिट स्याही के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल और बेटी के साथ वोट डालने पहुंचे थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों