मतदान करने पहुंची महिला की मौत
मतदान करने पहुंची महिला की मौत
रायगढ़। भीषण गर्मी के बावजूद आज सुबह से ही मतदाता वोट डालने घरों से निकल पड़े। सुबह से ही मतदान केन्द्र में लोगों की कतार लगी रही इस बीच मतदान करने आई एक महिला की मौत हो गई।
मृत महिला मतदाता का नाम अंजला टोप्पो बताया गया है। वह सुबह अपने घर से वोट डालने के लिए घर से निकली थी अपनी पारी के इंतजार में खड़ी अंजला को एकाएक चक्कर आया और वह वहीं बेहोश हो गई. मतदान केन्द्र प्रभारी ने तत्काल 112 में फोन कर वाहन को बुलाया और उन्हें रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मृतक महिला अंजला के पति सिमोन टोप्पो पुलिस विभाग में पदस्थ हैं.