दूल्हा-दुल्हन पहुंचे वोट डालने तो 110 साल की बुजुर्ग भी पीछे नहीं

0

दूल्हा-दुल्हन पहुंचे वोट डालने तो 110 साल की बुजुर्ग भी पीछे नहीं

जशपुर। लोकतंत्र के महापर्व में कई दिलकश नजारे देखने को मिल रहे हैंहल्दी लगी दुल्हन मंडप छोड़ वोट डालने आ पहुँची है तो कहीं दुल्हे ने वोट डालने के लिए बारात ही रुकवा दी। उम्र को धता बता 110 बरस की बुजुर्ग महिला ने भी वोट डाला है।

जशपुर के मतदान केंद्र क्रमांक 12 में प्रीति गुप्ता पहुँची जबकि उन्हे हल्दी लगी हुई थी,प्रीति की बारात कल आएगी। वहीं अमडीहा के प्रदीप ने बारात को रोका और दुल्हे के रुप में ही लाईन में लगकर वोट डाला। हालाँकि इस फेर में बारात दो घंटे देर से रवाना हुई। चिरमिरी में 110 वर्ष की विभा रानी चक्रवर्ती मतदान करने पहुँची। गोदरीपारा के मतदान केंद्र क्रमांक 69 में विभा रानी ने मतदान किया। उन्हे गोद में उठाकर लाया गया था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों