लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष रूप से मतदान करने की दिलायी शपथ

लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष रूप से मतदान करने की दिलायी शपथ

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगातार जिले में पोषण अभियान और मतदाता जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय जांजगीर में पोषण अभियान के अंतर्गत सतत सीख प्रक्रिया के दसवें माड्यूल केवल स्तनपान सुनिश्चित करना के विषय पर विकासखण्ड स्तरीय सोध दल का प्रशिक्षण और मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

महिला बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार ने आज यहां बताया कि पोषण अभियान के अंतर्गत सतत सीख प्रक्रिया के दसवें माड्यूल केवल स्तनपान सुनिश्चित करना के विषय पर आयोजित प्रशिक्षण में 6 माह तक के शिशुओं को केवल स्तनपान कराये जाने, स्तनपान से होने वाले के फायदे के बारे में जानकारी दी गई। इसी तरह मतदाता जागरूकता अभियान में देहाड़ी मजदूरों और विभागीय कर्मचारियों को शामिल किया गया और उन्हें निष्पक्ष और बिना प्रलोभन के मतदान करने की समझाईश दी गई। इस अवसर पर लोकतंत्र की मजबूती के लिए उन्हें निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से मतदान करने के लिए शपथ दिलायी गई। इस दौरान जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्री बसंत मिन्ज और दस परियोजनाओं के परियोजना अधिकारी तथा पर्यवेक्षकगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.