साड़ी पहने महिला ने किया जिम्नास्टिक का ऐसा स्टंट, हर किसी ने की सराहना-तारीफ, सोशल मीडिया में लगी लाइक कमेंट की झड़ी, देखिए VIDEO

नई दिल्ली। साड़ी जैसे भारतीय पारंपरिक परिधान में महिलाओं के लिए सीमित व्यवहार की ही उम्मीद की जाती है। मसलन वो साड़ी पहनकर घर का कामकाज या फिर पूजा पाठ कर सकती हैं। साड़ी में किसी तरह के खेल में हिस्सा लेना तो जैसे मुश्किल नहीं अवांछनीय ही है। इसी कड़ी में एक भारतीय महिला के साड़ी में जिम्नास्ट करने का जबरदस्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

साड़ी में जिमनास्टिक करना कोई बच्चों का खेल नहीं। महिला ने साड़ी में ही कम से कम तीन बार गुलाटी मारी। वीडियो कहीं न कहीं हमें सीख देती है कि परंपरा के साथ प्रतिस्पर्धा का मेल किया जा सकता है। स्पोर्ट्स आउटफिट में तो जिम्नास्टिक करना आसान है। साड़ी पहनकर कोई ऐसा करे तो वो बड़ी बात है।

नेटिज़ंस जमकर महिला का वीडियो शेयर कर रहे हैं। महिला ने साड़ी पहनकर जिस कुशलता और सावधानी के साथ स्टंट किया वो वाकई हैरान करने वाला है। महिला की प्रतिभा की हर कोई सराहना कर रहा है। साथ ही ये वीडियो बाकी महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है। महिलाएं अब अपना दमखम साड़ी में भी दिखा सकती हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.