हाथरस जाते समय कैमरे में खुली राहुल की पोल, गिरने से पहले बोले – “भैया कैमरा लाना इधर” और नाटकीय तरीके से गिरे नीचे, सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल

न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश में हाथरस कांड पीड़िता के परिजन से मुलाकात करने जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने रोक लिया, जिसके बाद वे पैदल ही हाथरस के लिए निकल गए। इसके बाद, पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर दोनों कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। राहुल गांधी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उनके लाठी मारकर गिरा दिया। जहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को रोका गया था, वहां से हाथरस की दूरी 142 किलोमीटर है। उधर, हाथरस जिलाधिकारी पी.के. लक्षकार ने बताया कि जिले में CRPF की धारा-144 लागू कर दी गई है, जो आगामी 31 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। गौरतलब है कि गत 14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय दलित लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था। लड़की को रीढ़ की हड्डी में चोट और जीभ कटने की वजह से पहले अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसके बाद उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था, जहां मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई थी।

गौरतलब है की आज राहुल गांधी की ड्रामेबाजी फिर एक बार कैमरे में कैद हो गई। दरअसल, हाथरस की घटना का राजनीतिक फायदा उठाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा यमुना एक्सप्रेस वे के जरिए दिल्ली से हाथरस जा रहे थे। उनके साथ पूरा लाव-लश्कर था। रास्ते में यूपी पुलिस ने उनके काफिले को रोक लिया तो दोनो भाई-बहन पैदल ही चल पड़े।

थोड़ी देर पैदल चलने के बाद जब राहुल ने जबरदस्त नाटकबाजी की। पुलिस के रोकने पर उन्होंने माइक पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अकेले पैदल जाना चाहता हूं।

इसी दौरान उन्होंने कैमरा मैन से कहा कि भैया कैमरा लाना इधर….और फिर वे नाटकीय तरीके से नीचे गिर गए।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.