हेमंत सोरेन ने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ, राहुल, ममता समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख हेमंत सोरेन को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। ज्ञात हो कि श्री सोरेन झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह, माकपा नेता सीताराम येचुरी, राजद नेता तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

हेमंत सोरेन के बाद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आलमगीर आलम, रामेश्वर ओरांव और सत्यानंद भोकटा को मंत्रिपद की शपथ दिलाई। यह शपथ ग्रहण समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में हुआ। झारखंड में पिछले दिलों हुए विधानसभा चुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले विपक्षी झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने 81 सीटों में से 47 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। उसने सत्ताधारी भाजपा को पराजित किया जिसे सिर्फ 25 सीटें मिलीं।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.