Bank Holidays in January 2021: कल इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, जनवरी में 14 दिन नहीं होगा काम, चेक कर लें लिस्ट

नई दिल्ली। कल से नया साल 2021 शुरू होने वाला है। नये साल के पहले महीने यानी जनवरी में बैंक का करने के लिए घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। जनवरी में करीब 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। नौ दिन तो पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे, लेकिन अलग-अलग राज्यों में अलग छुट्टियों की वजह से कहीं-कहीं ज्यादा दिन भी बैंक बंद रहेंगे। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों को मिलाकर अगले महीने इसकी संख्या 14 हैं। ज्ञात हो कि इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल हैं। बैंक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। आइए, जानें जनवरी में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे..

जनवरी 2021

डेट दिन अवकाश विवरण
जनवरी 1 शुक्रवार नए साल का दिन (आइजॉल, चेन्नई, गंगटोक, शिलॉन्ग और इंफाल जोन में)
जनवरी 2 शनिवार न्यू ईयर हॉलिडे (सिर्फ आइजॉल जोन में)
जनवरी 3 रविवार साप्ताहिक अवकाश
जनवरी 9 शनिवार दूसरा शनिवार (पूरे देश में)
जनवरी 10 रविवार साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)
जनवरी 12 मंगलवार स्वामी  विवेकानंद जयंती (सिर्फ कोलकाता जोन में)
जनवरी 14 गुरुवार मकर संक्रांति और पोंगल (अहमदाबाद, चेन्नई, गंगटोक और हैदराबाद जोन)
जनवरी 15 शुक्रवार तिरुवल्लुवर डे/माघ बिहू (चेन्नई और गुवाहाटी)
जनवरी 20 बुधवार गुरु गोविंद सिंह जयंती (सिर्फ चंडीगढ़ जोन में)
जनवरी 23 शनिवार चौथा शनिवार (पूरे देश में)
जनवरी 24 रविवार साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)
जनवरी 26 मंगलवार गणतंत्र दिवस (पूरे देश में)
जनवरी 31 रविवार साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.