न्यायमूर्ति हिमा कोहली बनी तेलंगाना हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश

हैदराबाद। तेलंगाना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश के पद पर पहली बार महिला न्यायमूर्ति की नियुक्ति हुई है। केंद्रीय कानून विभाग ने न्यायमूर्ति हिमा कोहली को तेलंगाना उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करते हुए आदेश जारी किया है। तेलुगु राज्यों के इतिहास में पहली बार महिला मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति हुई है। यह गौरव न्यायमूर्ति हीमा कोहली हासिल हुआ है।

2 सितंबर 1959 न्यायमूर्ति हीमा कोहली का दिल्ली में जन्म हुआ। वहीं पर उनकी प्राथमिक शिक्षा पूरी हुई। दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और स्नातकोत्तर में इतिहास की डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होंने कानून की पढ़ाई पूरी की।

साल 1984 में उन्होंने कानून की डिग्री प्राप्त करने के बाद दिल्ली बार काउंसिल में अपना नाम दर्ज करवाया। 1999 से 2004 तक दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल की ओर से उच्च न्यायालय में स्टैंडिंग काउंसिल तथा कानूनी सलाहकार के रूप में कार्य किया।

दिल्ली उच्च न्यायालय में कानूनी सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी चेयरमैन तथा गत 20 जून से नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य की जिम्मेदारी संभाल रही है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.