जानिए कौन हैं दिव्यांगी त्रिपाठी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गणतंत्र दिवस परेड में होंगी शामिल, ऐसे 50 छात्रों को मिला है पूरे देश से आमंत्रण

गोरखपुर। राजपथ पर 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का मौका दिव्यांगी त्रिपाठी को मिला है। दिव्यांगी त्रिपाठी परेड को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बॉक्स में बैठकर देखेगी। ज्ञात्त हो कि राजपथ में होने वाली परेड के लिए विशिष्ट अतिथि के रूप में दिव्यांगी को आमंत्रित किया गया है। आइए जानते है दिव्यांगी त्रिपाठी के बारे में….

दिव्यांगी त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के इंदिरा नगर शिवपुरी कॉलोनी की रहने वाली है। दिव्यांगी के पिता उमेश नाथ त्रिपाठी दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में केमिस्ट्री के प्रोफेसर और मां ऊषा त्रिपाठी गृहिणी हैं। दिव्यांगी के दादा व भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष प्रो. दयानाथ त्रिपाठी हैं।

दिव्यांगी त्रिपाठी इस समय दिल्ली विश्वविद्यालय से बॉयो संवर्ग में स्नातक कर रही हैं। इसी के साथ वो नीट की तैयारी भी कर रही हैं। दिव्यांगी की मानें तो वह डॉक्टर बनना चाहती हैं। बता दें कि सीबीएसई 12वीं में बायोलॉजी संवर्ग से दिव्यांगी ने ऑल इंडिया सेकंड रैक हासिल की थी, उसे इसी उपलब्धि पर राजपथ पर पीएम मोदी के साथ गणतंत्र दिवस परेड देखने का मौका मिला है। दिव्यांगी को केंद्र सरकार का आमंत्रण पत्र 13 जनवरी को मिला तो परिजनों में खुशी का ठिकाना न रहा।

आमंत्रण पत्र में दिव्यांगी से 25 जनवरी को नई दिल्ली के यूपी भवन में रिपोर्ट करने को कहा गया है। इसे लेकर सारी कागजी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। केवल 72 घंटे पहले कोविड टेस्ट कराने की औपचारिकता बाकी है। खास बात यह है कि पीएम मोदी के साथ बॉक्ट में बैठक कर परेड देखने के लिए पूरे देश से 50 छात्रों को आमंत्रण मिला है। इस आमंत्रण में दिव्यांगी त्रिपाठी का नाम भी शामिल है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.