देश में इमरजेंसी थोपने वाली कांग्रेस का लोकतंत्र पर ज्ञान लोगों को नहीं आया रास, ट्वीटर पर लोगों ने जमकर धोया

न्यूज़ डेस्क। देश में इमरजेंसी थोपे जाने के 46 साल पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर लोकतंत्र का बखान करने वाला ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की फोटो के साथ उनका वक्तव्य भी जारी किया गया है। कांग्रेस के ट्वीट में लिखा है, “लोकतंत्र का सार विकेंद्रीकृत शक्ति और बहस है। यह संस्थाएं हैं जो सरकार को जवाबदेह रखती हैं। यह लोगों के कल्याण के प्रति सरकार का कर्तव्य है, न कि इसके विपरीत।“

लेकिन ट्वीटर यूजर्स को कांग्रेस पार्टी और उनके नेता राहुल गांधी का यह ज्ञान रास नहीं आया है। जाहिर है कि 25 जून, 1975 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ही देश में आपातकाल लगा दिया था और लोगों के मौलिक अधिकारियों को कुचल दिया था। कांग्रेस के इस ट्वीट पर लोगों ने उसके पुराने कारनामे याद दिलाते हुए जमकर निशाना साधा।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.