रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायक मिथलेश साहू के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री साहू का आज रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मिथलेश साहू का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। श्री साहू के साथ मेरे पारिवारिक संबंध रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय मिथलेश साहू को पारंपरिक छत्तीसगढ़ी गीतों के गायन में विशेष महारत हासिल थी। वे छत्तीसगढ़ी लोककला के प्रति बेहद समर्पित कलाकार थे। उन्होंने आजीवन छत्तीसगढ़ी कला की सेवा की है। वे अपनी सुमधुर आवाज में गाये छत्तीसगढ़ी गीतों के जरिए छत्तीसगढ़ी संस्कृति के चाहने वाले लोगों की बीच विशेष पहचान रखते थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वर्गीय मिथलेश साहू के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय मिथलेश साहू गरियाबंद जिले के ग्राम बारूका के निवासी थे।
संबंधित समाचार
-
ED का बड़ा एक्शन: आबकारी नीति घोटाले में ईडी ने दिल्ली Cm अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार, साथ ले गई ED की टीम, एजेंसी के दफ्तर में गुजारनी होगी रात
नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने... -
Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रायपुर। महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के खिलाफ मुकदमा दर्ज... -
‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ : पार्टी छोड़ते हैं और मेरी मां से रोते हुए कहते हैं…राहुल गांधी ने साधा निशाना, हिंदू धर्म का भी जिक्र
मुंबई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन समारोह में...