छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में ITBP जवान आपस मे भिड़े कैंप में चलीं गोलियां, 6 जवानों की गई जान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में स्थित इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के कैंप में बुधवार सुबह आपसी संघर्ष में 6 जवानों की मौत हो गई। इसके अलावा दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत जवानों में 2 हवलदार और 4 सिपाही शामिल हैं। सभी जवान बाहरी राज्यों के हैं, जिन्हें यहां शिविर में तैनात किया गया था। घटना के कारणों की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर कड़ेनार में फायरिंग में छह जवान मारे गए। नारायणपुर SP मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि की है। मारे गए जवान महेंद्र सिंह, दलजीत सिंह, मसुदुल रहमान, सुरजीत सरकार, बिश्वरूप महतो व बिजेस का नाम शामिल है। उल्लास व सीताराम दून घायल हुए हैं।

राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि इस मामले की विस्तृत जानकारी मंगाई जा रही है। जवानों की छुट्टी तय रहती है, उन्हें इसके लिए रोका नहीं जाता है। फ्रस्टेशन की कोई बात नहीं है। जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा। उल्लेखनीय है कि इसी साल 19 जून को छत्तीसगढ़ आम्र्स फोर्स (CAF) के एक आरक्षक ने भी अपने ही दो साथियों को गोली मार दी थी।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.