GCI की ऑफिशियल रिपोर्ट में भारत की तारीफ, कहा- ग्लोबल लेवल पर भारत ने साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में काफी अच्छा काम किया है

न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख मजबूत हुई है, वहीं लगातार नई-नई उपलब्धियां हासिल हो रही है। इसी क्रम में भारत ने ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। भारत साल 2020 में ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी इंडेक्स में 37 पायदान की लंबी छलांग लगाकर 10वें स्थान पर पहुंच गया है। इससे पहले ग्‍लोबल साइबर सिक्‍योरिटी इंडेक्‍स में भारत 47वें स्‍थान पर था। इंटरनेशनल टेलिकम्युनिकेशन यूनियन की तरफ से जारी GCI 2020 के अनुसार साइबर सिक्योरिटी के मामले में भारत को 100 में से 97.5 अंक मिले हैं। पूरे एशिया प्रशांत क्षेत्र में भारत चौथे स्थान पर है, एशिया प्रशांत क्षेत्र में दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, मलेशिया और जापान भारत से आगे है। चीन और पाकिस्‍तान भारत से काफी पीछे है। संयुक्‍त राष्‍ट्र की ओर से की गई इस स्‍टडी में चीन 33वें और पाकिस्‍तान 79वें स्‍थान पर है।

यूएन ने अपने एक ट्वीट में कहा कि 10वीं रैंकिंग भारत के साइबर सिक्योरिटी की दिशा में सफलता और दृढ़ निश्चय को दिखाता है। GCI की ऑफिशियल रिपोर्ट में कहा गया है कि साइबर सिक्योरिटी के ग्लोबल लेवल पर भारत ने काफी अच्छा काम किया है। GCI एक कम्पोजिट इंडेक्ट है, जिसे यूनाइटेड नेशन की स्पेशल एजेंसी इंटरनेशनल टेलिकम्यूनिकेशन यूनियन (ITU) जारी करती है। इसमें साइबर सिक्योरिटी के मामले में 194 देशों की रैंकिंग की जाती है।

मोदी राज में भारत की तमाम रैंकिंग में सुधार

इंडेक्स      रैंकिंग    सुधार (स्थानों का)
ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी इंडेक्स-2020    10      37
विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट-2021  13        1
ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स-2020    48        4
वैश्विक विनिर्माण जोखिम सूचकांक-2020      3        1
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग -2019     63       14
विश्व डिजिटल प्रतिस्पर्धा रैंकिंग-2019     44         4
विश्व यात्रा पर्यटन प्रतिस्पर्धा सूचकांक-2019     34         6

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.