गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, एक परिवार के लिए थोपा गया आपातकाल आजाद भारत के इतिहास का काला अध्याय

न्यूज़ डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा है। बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने आपातकाल की बरसी पर ट्वीट कर कहा कि 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ व अंहकार में देश पर आपातकाल थोपकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या कर दी। असंख्य सत्याग्रहियों को रातों रात जेल की कालकोठरी में कैदकर प्रेस पर ताले जड़ दिए। नागरिकों के मौलिक अधिकार छीनकर संसद व न्यायालय को मूकदर्शक बना दिया।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि एक परिवार के विरोध में उठने वाले स्वरों को कुचलने के लिए थोपा गया आपातकाल आजाद भारत के इतिहास का एक काला अध्याय है। 21 महीनों तक निर्दयी शासन की क्रूर यातनाएं सहते हुए देश के संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले सभी देशवासियों के त्याग व बलिदान को नमन।

गौरतलब है कि इंदिरा गांधी ने सन 1975 में 25-26 जून की रात देश में आपातकाल लगाया था। इसे भारतीय राजनीति के इतिहास का काला अध्याय भी कहा जाता है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.