बजट 2020 में मोदी सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, बनाए गए 16 एक्शन प्लान

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया, वित्त मंत्री ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की।

1. पानी की कमी की समस्या, 100 ऐसे जिलों के लिए व्यापक प्रयास किए जाएंगे।
2. उन राज्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा जो केंद्र के मॉडल लॉ को मानेंगे।
3. अन्नदाता ऊर्जादाता भी है। पीएम ‘कुसुम स्कीम’ से फायदा हुआ है। अब हम 20 लाख किसानों को सोलर पंप देंगे।
4. 15 लाख किसानों को ग्रिड कनेक्टेड पंपसेट से जोड़ा जाएगा।
5. 162 मिलियन टन के भंडारण की क्षमता है। नाबार्ड इसे जीयोटैग करेगा। नए बनाए जाएंगे। ब्लॉक और ताल्लुक के स्तर पर बनेंगे। राज्य सरकार जमीन दे सकती है। एफसीआई अपनी जमीन पर भी बना सकती है।
6. ‘विलेज स्टोरेज स्कीम’: सेल्फ हेल्प ग्रुप के जरिए।
7. मिल्क, मीट, फिश को प्रीजर्व के लिए किसान रेल बनेगा।
8. कृषि उड़ान लांच किया जाएगा। ये प्लेन कृषि मंत्रालय की तरफ से चलेंगे।
9. ‘होर्टिकल्चर’ 311 मिलियन टन के साथ ये अन्न उत्पादन के आगे निकल चुका है। हम राज्यों को मदद करेंगे। वन प्रॉडक्ट वन डिस्ट्रिक्ट का स्कीम बनाएंगे।
10. इंटिग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम, संचयित इलाकों में नेचुरल फार्मिंग, जैविक खेती के लिए पोर्टल, ऑनलाइन मार्केट मजबूत बनाया जाएगा।
11. देश में मौजूद वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज को नबार्ड अपने अंडर में लेगा और नए तरीके से इसे डेवलेप किया जाएगा. देश में वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे. इसके लिए PPP मॉडल अपनाया जाएगा।
12. फिनांसिंग ऑन निगोशिएबल वेयर हाउसिंग स्कीम मजबूत बनाएंगे।
13. नॉन बैंकिंग फाइनान्स कंपनियों को उत्साहित किया जाएगा। 15 लाख करोड़ रुपये का कर्ज किसानों को देने का लक्ष्य है।
14. फुट एंड माउथ बिमारी, पीपीआर की बीमारी 2025 तक खत्म हो जाएगी।
15. समुद्री इलाकों के किसानों के लिए, फिश उत्पादन का लक्ष्य 208 मिलियन टन, 3077 सागर मित्र बनाए जाएंगे। तटवर्ती इलाकों के युवाओं को रोजगार मिलेगा।
16. दीनदयाल अंत्योदय योजना – 58 लाख एसएचजी बने हैं। इन्हें मजबूत बनाएंगे। इन 16 स्कीम के लिए फंड 2.83 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.