महाभारत में शकुनी बने गूफी पेंटल का निधन, 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मनोरंजन डेस्क। बीआर चोपड़ा के टीवी शो ‘महाभारत’ में शकुनी मामाा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल का सोमवार को निधन हो गया। वह उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। गूफी पेंटल 79 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे। अभिनेता के परिवार ने एक बयान जारी कर कहा, ‘गहरे दुख के साथ हम अपने पिता गूफी पेंटल (शकुनी मामा) के निधन की सूचना देते हैं। आज सुबह उनका निधन हो गया।’ गूफी पेंटल के निधन के बाद उनके भतीजे हितेन पेंटल ने कहा कि ‘बेहद दुखद है कि वह अब हमारे बीच नहीं है। अस्पताल में सुबह करीब 9 बजे उनका निधन हो गया। गूफी पटेल अपने पीछे बेटे, बहू और एक पोते को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार अंधेरी में आज शाम 4 बजे होगा।

इससे पहले समाचार एजेंसी से बात करते हुए हितेन पटेल ने जानकारी दी थी कि ‘गूफी पेंटल की तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें ब्लड प्रेशर और हार्ट की समस्या थी। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। अब उनकी तबीयत और बिगड़ गई है तो उन्हें अस्पताल ले गए। वह पिछले 7-8 दिनों से अस्पताल में हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।’

गूफी पेंटल ने 80 के दशक में ‘सुहाग’ और ‘दिल्लगी’ जैसी फिल्में कीं। इसके अलावा उन्होंने टीवी शो ‘सीआईडी’ और ‘हैलो इंस्पेक्टर’ में भी काम किया। उन्हें असली पहचान बीआर चोपड़ा के ‘महाभारत’ में शकुनी मामा का किरदर से मिली।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.