हेमंत सोरेन की पत्नी का चूल्हे पर खाना बनाती फोटो हुआ वायरल, कुछ ऐसा है इनका परिवार पूरा यंहा पढ़े……

रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस- झारखंड मुक्ति को सफलता के करीब पहुंच चुकी है, ऐसे में हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना तय है। नतीजे के रुझानों के बीच एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसमें हेमंत सोरेन की पत्नी मिट्ट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते हुए दिख रही हैं।

हेमंत का जन्म मगढ़ जिले के नेमरा गांव में शिबू सोरेन और रूपी के घर 10 अगस्त, 1975 में हुआ। उन्होंने इंटर तक पढ़ाई की है। जब सोरेन 2013 में CM बने थे तो उनकी पत्नी कल्पना की खुशी का ठिकाना नहीं था। दरअसल उस वक्त कल्पनाा अपने पति के जीवन के ऐतिहासिक पल को कैमरे में कैद कर रही थीं और आज भी नजरें उन पर और उनके दोनों बेटों पर टिकी हैं। हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन को लोग गुरू जी के नाम से बुलाते हैं।

44 साल के हेमंत सोरेन की पत्नी का नाम कल्पना सोरेन हैं। दोनों के दो बच्चे हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो हेमंत सोरेन की पत्नी राजनीति में सक्रिय नहीं हैं, लेकिन वह महिला विकास के कार्यक्रमों से जुड़ी हुई हैं। जहां हेमंत सोरेन झारखंड की राजनीति में बड़ा नाम हैं, वहीं उनकी पत्नी भी कम चर्चा में नहीं रहती है। हेमंत के 2 भाई (बसंत और दुर्गा) और 1 बहन अंजलि हैं। सभी राजनीति से जुड़े हुए हैं।

हेमंत सोरेन के पिता ने 1970 के दशक में राजनीति में आदिवासियों के नेता के तौर पर कदम रखा था। वहीं पिता शिबू सोरेन तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इस दौरान वह केवल 10 दिनों के लिए भी झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। हेमंत भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चले।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.