रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के इंडोर स्टेडियम में नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे और पार्षदों के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि केवल रायपुर शहर के विकास में ही आप सबकी बड़ी जिम्मेदारी और भूमिका नहीं है, बल्कि आपके कार्यों से छत्तीसगढ़ की पहचान और छवि भी बनेगी। मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए धन राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा आज नगर निगम…
श्रेणी: नवीनतम
नवीनतम
गांधी जी के विचारों के अनुरूप बनाए विकास की नीति : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नगर निगम दुर्ग के नवनिर्वाचित महापौर एवं सभापति के कार्यभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने महापौर और निगम के पदाधिकारियों को गांधी जी के विचारों पर आधारित विकास नीति बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शहरी विकास और शहरवासियों के जरूरतों को प्राथमिकता से पूरा करने का लक्ष्य रखे। मुख्यमंत्री ने दुर्ग नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर श्री धीरज बाकलीवाल एवं सभापति श्री राजेश यादव सहित सभी पार्षदों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी कोई योजना बनाएं, अंतिम…
अन्नदान का महापर्व है छेरछेरा, मुख्यमंत्री अन्नदान लेकर सुपोषण अभियान को करेंगे समर्पित
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 तारीख को सवेरे छेरछेरा पुन्नी के दिन प्राचीन और ऐतिहासक दूधाधारी मठ में जाकर पूजा-अर्चना करेंगे और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल महंत राजेश्री रामसुन्दर दास से अन्नदान लेकर मंदिर के आस-पास के घरों में जाकर दान लेंगे। मुख्यमंत्री दान में प्राप्त अन्न को प्रदेश के कुपोषण अभियान के लिए समर्पित करेंगे। ऐतिहासिक दूधाधारी मंदिर में वर्षों पूर्व से छेरछेरा पुन्नी मनाया जा रहा है। मंदिर में भगवान को भोग लगाकर सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण किया…
सद्गुरू कबीर दास जी ने सामाजिक समरसता का दिया महान संदेश – मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कबीर जी के शांति और भाईचारा का संदेश आज भी प्रासंगिक और अनुकरणीय है। कबीर जी के इस संदेश से सामाजिक समरसता का मार्ग और अधिक सुदृढ़ हुआ है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज पंथ प्रकाशमुनि नाम साहब आचार्य कबीर पंथ कबीर धर्म नगर दामाखेढ़ा के सानिध्य में जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम के समीप आयोजित विशाल सद्गुरू संत कबीर समागम समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पंथ प्रकाशमुनि नाम साहब, प्रदेश के गृह तथा लोक…
युवा महोत्सव के प्रतिभागियों के लिए 32 भवनों में है रूकने की व्यवस्था
रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 12 से 14 जनवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाले प्रतिभागियों की रूकने की व्यवस्था के तहत रायपुर शहर के 32 भवनों का चयन किया गया है। सम्पूर्ण आवासीय व्यवस्था के लिए संयुक्त सचिव शिक्षा विभाग श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में की जा रही हे। आवासीय व्यवस्था के लिए छह अन्य अधिकारियों जी.आर.चन्द्राकर (मो.नं.-9617435854), एस.पी. गोस्वामी (मो.नं. 94242-03077), शिरीष तिवारी (मो.न.-94255-17512), एन.एस.ठाकुर (मो.न.-94255-02296) और एम.एन.वर्मा (मो.न.-9907412001) की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिले से…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व हिन्दी दिवस की दी बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता को विश्व हिन्दी दिवस की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हिन्दी भाषा से पूरी दुनिया में हमारी संस्कृति, विकास और पहचान कायम होती है। एक प्रसिद्ध कविता में कहा गया है ‘निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्न्ति को मूल‘ अर्थात अपनी भाषा से ही उन्नति संभव है, क्योंकि यही सारी उन्नतियों का आधार है। श्री बघेल ने कहा कि यह हम सबका दायित्व है कि हम अपनी राष्ट्रभाषा हिन्दी का सम्मान बढ़ाने का हर संभव प्रयास करें। बच्चों को राष्ट्रभाषा के…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को लोक पर्व छेरछेरा की दी बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई देते हुए प्रदेशवासियों की खुशहाली, सुख, समृद्धि की कामना की है। श्री बघेल ने आज यहां छेरछेरा पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में दान की पुरातन परम्परा रही है। नई फसल के घर आने के बाद महादान और फसल उत्सव के रूप में पौष मास की पूर्णिमा को मनाए जाने वाला छेरछेरा पुन्नी तिहार हमारी समृद्ध दानशीलता की गौरवशाली परम्परा को दर्शाता है। इस दिन गली-मोहल्लों…
नगरीय चुनाव में ऐतिहासिक सफलता प्रदेश सरकार के कार्यो पर जनता की मुहर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता के हित में किए गए कार्यों के फलस्वरूप नगरीय निकाय आम चुनाव में ऐतिहासिक सफलता मिली है। यह प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धि है। इसका श्रेय शहरी जनता के आशीर्वाद, सबकी एकजुटता और मेहनत को जाता है। श्री बघेल आज राजनांदगांव नगर निगम की महापौर हेमा देशमुख के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। श्री बघेल ने स्थानीय पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में…
हमारा लक्ष्य गगनचुंबी इमारतों का निर्माण करना नहीं है, बल्कि व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित करना है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारा लक्ष्य गगनचुंबी इमारतों और हवाई अड्डों का निर्माण करना नही है, बल्कि छत्तीसगढ़ में रहने वाले व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित करना है। श्री बघेल आज चेन्नई में द न्यू इंडियन एक्सप्रेस – थिंक एडु कॉन्क्लेव 2020 के श्रोताओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने उन कार्यक्रमों के बारे में भी बताया जो उनकी एक वर्षीय सरकार ने राज्य के विकास को बढ़ावा देने के लिए अपनाए हैं। श्री बघेल ने कहा कि हमारे राज्य में किसानों को धान का पूरे…
युवा महोत्सव 2020 : सुआ गीत, राउत नाचा, डंडा नाच, पंथी से बनेगा उत्सव का माहौल, छत्तीसगढ़ी पकवानों से महकेगी राजधानी
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा युवा महोत्सव का आयोजन स्वामी विवेकानंद जयंती के दिन 12 जनवरी से किया जा रहा है। युवा महोत्सव के माध्यम से संपन्न व समृद्ध छत्तीसगढ़ को मंच पर दिखाने का प्रयास किया जाएगा। यहां की परंपरागत पकवान, वेशभूषा, खेल, नृत्य, गीत व तीज त्यौहारों का प्रदर्शन होगा। महोत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पकवानोें की महक होगी राजधानी रायपुर में। राउत नाचा, सुआ गीत, डंडा नाच, गेड़ी नाच, पंथीनृत्य युवाओं का प्रिय भौंरा, खो-खो, कबड्डी का खेल लोगों मे जोश भर देगा। समृ़द्ध व संपन्न छत्तीसगढ़…
